News

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक सेवाओं की की समीक्षा, लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति पर दिया जोर

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
अहमदाबाद।
भारतीय डाक विभाग ‘डाक सेवा–जन सेवा’ के मूल मंत्र के अनुरूप कार्य करते हुए देश के ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक विश्वसनीय सेवाएँ पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नवीनतम तकनीकों और अभिनव पहलों के माध्यम से डाक विभाग समाज के सभी वर्गों तक अपनी व्यापक पहुँच सुनिश्चित कर रहा है। सुरक्षित निवेश विकल्पों और आकर्षक ब्याज दरों के कारण डाकघर की बचत योजनाएँ आज भी आमजन के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनी हुई हैं। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने 15 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद में मण्डलाध्यक्षों, के वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। इस दौरान मेल ऑपरेशंस, पार्सल, इंटरनेशनल मेल, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा, फिलेटली, नागरिक केन्द्रित सेवाएँ-आधार, पासपोर्ट इत्यादि में डाक व्यवसाय की श्रेणीवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा व्यवसायिक वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु निष्ठा, प्रेरणा और समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न मंडलों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव के समक्ष की गई, जिन पर विस्तार से चर्चा एवं विश्लेषण किया गया। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के डाकघरों में वित्तीय समावेशन के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 5.83 लाख नए बचत खाते, 18,600 सुकन्या समृद्धि खाते और 75,000 इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोले गए हैं। डाक जीवन बीमा में 160 करोड़ रूपये व ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 34 करोड़ रुपये की कुल प्रीमियम राशि जमा हुई। पोस्टल ऑपरेशंस के तहत 65 करोड़ रूपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। 1.97 लाख लोगों ने डाकघरों के माध्यम से आधार सेवाओं और 42,500 लोगों ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से पासपोर्ट बनवाये। घर बैठे 27,024 पेंशनर्स का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया गया। उत्तर गुजरात में अभी तक 1002 गांवों को ‘सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’ और 691 गांवों को ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम’ व 227 गाँवों को ‘सम्पूर्ण बचत ग्राम’ बनाया जा चुका है।

Related posts

170 साल का हुआ भारतीय डाक विभाग, तमाम ऐतिहासिक और सामाजिक-आर्थिक घटनाक्रम का साक्षी रहा है डाक विभाग

newsstand18@

मुंबई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में हवन-यज्ञ का आयोजन

newsstand18@

Lalkrishna adwani: लालकृष्ण आडवाणी की ऐसी है स्थिति

newsstand18@