Mumbai

सतिराम यादव बने उत्तर पश्चिम जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
वरिष्ठ समाजवादी नेता सतिराम यादव को मुंबई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने उत्तर पश्चिम जिला का सपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
समाजसेवक एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नकुल यादव ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा, “सतिराम यादव जी का समाज में गहरी पकड़ है। वे हर व्यक्ति के दुख-सुख में हमेशा खड़े रहते हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के लिए मजबूती लाएगी और समाज के हर वर्ग को जोड़ेगी।”
नियुक्ति की खबर मिलते ही यादव समाज के तमाम गणमान्य लोगों ने सतिराम यादव को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समाज के प्रमुख लोगों ने उम्मीद जताई कि सतिराम यादव अपनी नई जिम्मेदारी में भी समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और पार्टी संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
सतिराम यादव ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुसार कार्य करते हुए उत्तर पश्चिम जिले में सपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Related posts

स्व. डॉ. आर. बी. सिंह को बी. के. बिर्ला महाविद्यालय कल्याण में दी गई श्रद्धांजलि

newsstand18@

गदर 2 की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवाले से की मुलाक़ात

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@