Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ से मिले मुकेश कुमार मासूम, सीएम को सौंपी पुस्तक की पांडुलिपि

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
लखनऊ।
लेखक, गीतकार एवं समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन में आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी लिखित पुस्तक की पांडुलिपि “योगी आदित्यनाथ : राजनीति और अध्यात्म के आकाश पर चमकता सितारा” का अवलोकन किया और इसे शीघ्र प्रकाशित करने के लिए प्रेरित किया।
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. लाल जी निर्मल तथा प्रख्यात समाजसेवी अमरनाथ प्रजापति भी उपस्थित रहे। मुकेश कुमार मासूम ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक की पांडुलिपि सादर भेंट की। योगी आदित्यनाथ ने अत्यंत स्नेह और आत्मीयता के साथ पांडुलिपि का अवलोकन किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुस्तक के विषय पर विस्तार से चर्चा की और लेखक का कुशल-क्षेम भी जाना।
मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार को यादगार बताते हुए मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण नेतृत्वकर्ता हैं। उनकी सरलता, विनम्रता, कार्यकुशलता और जनसामान्य के प्रति आत्मीयता उन्हें एक असाधारण जननेता बनाती है।मासूम ने इस ऐतिहासिक मुलाकात को संभव बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निजी सचिव पंत साहब का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. लाल जी निर्मल के स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए भी हृदय से कृतज्ञता जताई।यह मुलाकात न केवल लेखक के लिए प्रेरणादायी रही, बल्कि योगी आदित्यनाथ की जनसेवा और आध्यात्मिक दृष्टिकोण को समर्पित पुस्तक के प्रकाशन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Related posts

जौनपुर की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम किया रोशन, सुष्मिता सिंह बनी आईएफएस अफसर

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

वाराणसी परिक्षेत्र के 6 जनपदों में दुर्घटना बीमा व प्रीमियम खातों के लिए विशेष अभियान: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@