Uttar Pradesh

रात्रि में जौनपुर एसएसपी का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश

बरसाती लाल कश्यप/जौनपुर
जौनपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बुधवार देर रात थाना मीरगंज क्षेत्र के पिकेट बूथ बभनियांव एवं पुलिस चौकी जंघई का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पिकेट ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुक रजिस्टर, संचार प्रणाली तथा रात्रि गश्त की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करने, आमजन से बेहतर संवाद बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से ही अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने पर बल दिया गया।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर विवेक सिंह भदौरिया का सम्मान समारोह सम्पन्न

newsstand18@

Albatec Racing Geared-Up For World RX Of France in Europe

newsstand18@

गाजीपुर के श्री कृष्ण अंबेडकर विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव

newsstand18@