Mumbai

कोंकणी माता मंदिर तोड़ने की साजिश रुकी, नेताओं ने दिया जल्द खोलने का आश्वासन

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मालाड पूर्व, कुरार गांव स्थित प्राचीन कोंकणी माता मंदिर के मुद्दे पर मंगेश स्कूल में एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह प्राचीन मंदिर डीजीएस बिल्डर के लेआउट में स्थित है। अब तक मंदिर की पात्रता तय नहीं हो सकी थी। इस कारण मंदिर को तोड़ने और मूर्ति विसर्जन जैसे महापाप की तैयारी चल रही थी।
भक्तों की भारी संख्या में अपील पर धार्मिक नियोजन के इस मसले पर बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व सम्माननीय भाजपा नेता श्री विनोद मिश्रा ने किया। इसमें स्थानीय विधायक श्री सुनील प्रभु, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता श्री गणपत वारिशे, श्रीमती पूजा चौहान तथा विश्व हिंदू परिषद से श्री अरविंद दुबे उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द एसआरए (SRA) और मनपा के प्रमुख अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण के बाद मंदिर की पात्रता निश्चित की जाएगी। सुलभ मार्ग उपलब्ध कराकर मंदिर को पुनः दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। उपस्थित नेता मंडली ने जनता को यह आश्वासन दिया।इस फैसले से कोंकणी माता के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंदिर की रक्षा और पुनः खोलने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related posts

महानगर गैस का गोरेगांव में नया सीएनजी स्टेशन शुरू

newsstand18@

समाजसेवी निर्मल झुनझुनवाला को मातृ शोक

newsstand18@

म्यूजिक वीडिओ एल्बम ‘दिल का खुदा’रिलीज

newsstand18@