Mumbai

मालाड सहकारी बैंक को सर्वोत्कृष्ट बैंक पुरस्कार में द्वितीय स्थान

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
दि महाराष्ट्र अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन लि., मुंबई द्वारा दिए गए प्रतिष्ठित सर्वोत्कृष्ट बैंक पुरस्कार 2026 में दि मालाड सहकारी बैंक लि, मुंबई को 501 करोड़ रुपए से 1000 करोड़ रुपए जमा वर्ग में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
बैंक के अनुसार, इस वर्ष उसका वित्तीय प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कुल व्यवसाय में 20.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि शुद्ध लाभ 5.49 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने 10 प्रतिशत लाभांश घोषित किया है। पिछले तीन वर्षों से बैंक का एनपीए शून्य प्रतिशत बना हुआ है। पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) निर्धारित 12 प्रतिशत के मानक के मुकाबले 20.02 प्रतिशत रहा है।
बैंक शीघ्र ही मीरा रोड तथा विरार-वसई क्षेत्र में दो नई शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। बैंक प्रबंधन ने यह सम्मान सभी भागधारकों, ग्राहकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संचालक मंडल को समर्पित करते हुए सभी को बधाई दी है।

Related posts

मुंबई जीआरपी अनावश्यक व्यापारियों का बैग नहीं खुलवाएगी, भारत मर्चेंट चैंबर कार्यक्रम में कमिश्नर एम.राकेश का आश्वासन

newsstand18@

परमार्थ सेवा समिति, मुम्बई का घाटकोपर स्टेशन में महारक्तदान शिबिर

newsstand18@

के. एम. अग्रवाल कॉलेज के स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन

newsstand18@