News Politics

हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए कांग्रेस सतर्क, कई चार्टर प्लेन बुक किए

Karnataka election results: खबर है कि कर्नाटक में अपने नवनिर्वाचित विधायकों को लेकर कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। सूत्रों से पता चला है कि, कांग्रेस ने कई चार्टर प्लेन बुक कर लिए हैं।
संभव है कि, कर्नाटक से आज शाम तक सभी जीते हुए विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान ले जाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ ले जाने की संभावना ज्यादा है। कर्नाटक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश सहित तमाम कांग्रेस नेता डटे हुए है।
मीडिया खबर के अनुशार कांग्रेस कल विधायक दल की बैठक कर तत्काल नेता चुनने की प्रक्रिया पूरी करने वाली है, जिससे वह सरकार बनाने का जल्द दावा कर सके।
मध्यप्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से सबक लेते हुए कांग्रेस कर्नाटक में कोई ऐसी गलती नही करना चाहती है, जिससे विरोधी दल कोई मौका मिले। कर्नाटक में कांग्रेस लगातार बढ़त की ओर है।

Related posts

तिली वार्ड में भागवत कथा की पूर्णाहुति पर हुआ विशाल महाभंडारा

newsstand18@

वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​इन रूटों पर आज से दो और नई ट्रेनों का संचालन

newsstand18@

Best Funny Wins & Fails Compilation February 2015

newsstand18@