News

बालासोर में ट्रैक को ठीक करने में 100 से अधिक कर्मचारी लगे

ओडिशा। बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर 100 से अधिक लोगों द्वारा ट्रैक को ठीक करने का कार्य चल रहा है। यह तस्वीर दुर्घटनास्थ से सुबह की है।
दक्षिण पूर्व रेलवे CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने मीडिया को बताया कि, जितनी भी बोगी पलटी थी उनको हटा दिया है। मालगाड़ी की 3 में से 2 बोगियों को हटा दिया गया है और तीसरे को हटाया जा रहा है। थोड़ी देर में ट्रैक को भी साफ कर दिया जाएगा। अभी OHE का काम किया जा रहा है और दूसरी तरफ से ट्रैक लिंकिंग का कार्य चल रहा है।
उन्होंने बताया कि, हम जल्द से जल्द कार्य खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां 4-5 डिविजन और 2-3 ज़ोन की टीम काम कर रही है। यहां रेलवे के सारे अधिकारी मौजूद हैं। अभी तक मृतकों की संख्या 288 है।

Related posts

पहले कटर से काटा फिर कुकर में उबाल कर कुत्ते को खिलाया…

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

फिजिकल मेल से डिजिटल मेल के इस दौर में डाक सेवाओं में विविधता के साथ कई नए आयाम जुड़े-पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@