Mumbai

मीडिया की फर्जी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह भड़के, बोले मीडिया जनता को लड़ाना बंद करे

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मीडिया की फर्जी और भड़काऊ खबरों को लेकर कांग्रेस हिंदी भाषी प्रकोष्ठ के उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, मीडिया ऐसी खबरें दिखाना बंद करे जिससे समाज में तनाव पैदा होता हो।
दिनेश प्रताप सिंह अपने एक बयान में कहा है कि, आज कल मीडिया के कुछ लोग जनता की समस्या दिखाने की बजाय दिन भर हिंदू मुस्लिम डिबेट करते रहते हैं, जिसकी वजह से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। इनकी भड़काऊ खबरों से कुछ लोग प्रभावित होते हैं, जो सामाजिक एकता के लिए सही नही है।
उन्होंने सरकार से भी अनुरोध किया है कि, सामाजिक वैमनस्यता फैलाने वाले चैनलों और पत्रकारों पर लगाम लगाए। उन्होंने मीडिया के द्वारा पत्रकार सुधीर चौधरी और चित्रा त्रिपाठी से खासतौर पर अनुरोध किया है कि, समाज के सामने संयमित खबरें परोसे। पत्रकारिता की अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझते हुए देश और समाज हित में खबरें दिखाएं।

Related posts

पठानवाड़ी में डीजीएस ग्रुप लाउंज के अवैध सेल्स कार्यालय पर चला बीएमसी का बुलडोजर

newsstand18@

सरल गीता परिवार की ओर साईं मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव

newsstand18@

M-Sport Hits 250 At Happy Hunting Ground

newsstand18@