News

क्षत्रियों को अपमानित करने वाली भाजपा को सबक सिखाए राजपूत समाज: दिनेश प्रताप सिंह

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क

मुंबई। गुजरात मे करणी सेना के नेता राज शेखावत के साथ हुई अभद्रता और उनकी पगड़ी उतारने से नाराज कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह राजपूत ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा अपने घमंड के आगे देश के राजपूत परिवारों का सम्मान करना भूल गई है। जिसका जवाब आगामी चुनाव में राजपूत समाज देगा। 

 दरअसल बीते दिनों केंद्रीय मंत्री और राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरषोत्तम रूपला ने वाल्मीकि समाज के एक कार्यक्रम में पूर्व राजघरानों को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिस पर ऐतराज जताते हुए गुजरात का क्षत्रिय समाज लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी मुद़्दे पर राज शेखावत मंगलवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया। 

 राज शेखावत के इस अपमान से नाराज दिनेश प्रताप सिंह राजपूत ने देश भर के राजपूतों से एकजुट होने का निवेदन किया है। उन्होंने मुंबई के पूर्व कांग्रेस नेता एवं वर्तमान भाजपा नेता से कहा है कि, “माननीय कृपा शंकर जी कब तक चाहोगे ठाकुरों का अपमान? रानी पद्मावती का गुजरात के नेता ने अपमान किया। राजश्री शेखावत की पगड़ी उतार दी गई। सम्मान रहेगा तो राजनीति रहेगा।”

 उन्होंने कहा है कि, बीजेपी के खिलाफ मतदान करो। राज शेखावत मामले में देश भर के राजपूतों में बढ़ती नाराजगी को देखते हुए लगता है कि, चुनाव में भाजपा को भारी नुकसान हो सकता है। 

Related posts

बालासोर भयानक तीन-ट्रेन दुर्घटना, 261 मृत, 900 घायल, प्रधानमंत्री दुर्घटना स्थल पहुंचे

newsstand18@

सोनीपत में “जीवनदाता हर्बल क्लीनिक”, “जीवनदाता हर्बल मॉल” एवं “जीनदाता पंचकर्मा” की शुरुआत

newsstand18@

बालासोर में ट्रैक को ठीक करने में 100 से अधिक कर्मचारी लगे

newsstand18@