Mumbai

समस्त विश्व मे शांति व सद्भाव केवल ‘अहिंसा” एवं “जिओ और जीने दो” से ही सम्भव है: देवेंद्र ब्रह्मचारी

भगवान महावीर के सिद्धांत कल भी, आज भी और आने वाले कल भी प्रासंगिक रहेंगे, -महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
महावीर के 2623वें जन्म कल्याणक पर महा महाविरोत्सव गुरुवार 25 अप्रैल को यशवंत राव चव्हाण ऑडिटोरियम में महा-महावीरोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
भक्तिमय नृत्य,चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंचासीन अतिथियों के स्वागत और भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान सिने, साहित्य और समाज की गण मान्य हस्तियों सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में असम के महामहिम राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों की केवल चर्चा ही से नही वरन उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है और उन्होंने ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने के लिए श्री देवेन्द्र ब्रम्हचारी जी की भरपूर प्रसंशा करते धन्यवाद कहा।
वहीं इस अवसर पर भारत गौरव श्रद्धेय देवेंद्र ब्राह्मचारी ने कहा कि भगवान महावीर किस जाति, धर्म, संप्रदाय के नहीं महावीर जन जन के हैं और उनकी प्रासंगिकता पहले से अधिक है अतः उनके सिद्धान्तों को जन जन पहुँचना आवश्यक और यही मेरे जीवन का उद्देश्य है।
इस महोत्सव में गुरुदेव आचार्य श्रीनयपद्मसागर सुरीश्वरजी., श्रद्धेय श्री ब्रह्मर्षि गुर्वानंदस्वामी जी तिरुपति, परम पूज्य प्रभाविका साध्वी श्री नमीवर्षा एवं नेहवर्षा और आचार्य लोकेश मुनि म.सा. ने शांति और अहिंसा के महत्व को रेखांकित किया।
विधानसभा में बीजेपी के पूर्व सचेतक श्रीराज के पुरोहित समाजसेवी महेंद्र तुरखिया , समाजसेवी एवं उद्योगपति घेवरचंद बोहरा, के सी जैन (सी ए), राकेश कोठारी सहित फ़िल्म इंडस्ट्री की जानी मानी श्रीमती अंकिता लोखंडे, विक्की जैन एवम अन्य कलाकारों की सक्रिय उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुंबई महानगर के जैन और अन्य समाज की जानी मानी हस्तियां और लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत झावेरी, राकेश सेना नाहर उत्तम शाह, कुमार बोहरा, श्रीमती संगीत, संगीता कासलीवाल, कृपा शाह, सुमन कोठारी, एवम महिला मंडल को विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम की सुंदर और प्रभावशाली संचालन श्री लवकेश जैन, नवी मुंबई द्वारा किया गया।

Related posts

कोंकणी माता मंदिर तोड़ने की साजिश रुकी, नेताओं ने दिया जल्द खोलने का आश्वासन

newsstand18@

पठानवाड़ी से त्रिवेणी नगर तक नए मार्ग का सर्वे, अवैध पार्किंग और फेरीवालों पर कार्रवाई

newsstand18@

Hyundai Shell World Rally Team travels down under

newsstand18@