Mumbai

पठानवाड़ी से त्रिवेणी नगर तक नए मार्ग का सर्वे, अवैध पार्किंग और फेरीवालों पर कार्रवाई

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
गुरुवार सुबह स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ मिलकर भाजपा नेता एवं पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने पठानवाड़ी से त्रिवेणी नगर तक प्रस्तावित नए मार्ग का पैदल सर्वे किया। सर्वे के दौरान क्षेत्र में व्याप्त अवैध अतिक्रमणों पर सख्ती बरती गई।
टूबा होटल (पठानवाड़ी) के पास संचालित अवैध ‘पे एण्ड पार्किंग’ पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके अलावा पठानवाड़ी और कुरार गांव क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए फेरीवालों के खिलाफ भी आवश्यक कदम उठाए गए। इन अतिक्रमणों के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बुरी तरह बाधित हो रही थी, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिक सुविधा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। इस अभियान से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है और नए मार्ग के निर्माण की उम्मीद जगी है।

Related posts

कालबादेवी ट्रैफिक समस्या पर भारत मर्चेंट चेंबर का यातायात अधिकारी के साथ विचार विमर्श

newsstand18@

श्री रामजी की बाललीला सुन भावविभोर हुए रामभक्त

newsstand18@

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@