Mumbai

श्री रामचरण (सुंदर) पंडित मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 स्पर्धा सम्पन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
कल्याण।
कल्याण के के. एम. अग्रवाल कॉलेज में उपरोक्त तीन दिवसीय स्पर्धा सम्पन्न हुई।
इस स्पर्धा में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्वर्गीय श्री रामचरण (सुंदर) पंडित जी के पावन स्मृति में यह स्पर्धा सन 2009 से हो रही है।स्व.रामचरण पंडित सन 1967 से लगातार 2 बार कल्याण नगरपालिका में नगरसेवक रहे और कल्याण नगरपालिका के उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के अध्यक्ष भी रहे।आप एक उत्कृष्ट कबड्डी खिलाड़ी एवं वेट लिफ्टिंग चैंपियन भी थे।कल्याण के ॐ कबड्डी संघ के संस्थापक और विभिन्न शैक्षणिक समाजिक संस्थाओं में पदाधिकारी थे।
उनके खेल सम्बन्धी कार्यो को देखते हुए उनके स्मृति में यह खेल स्पर्धा आयोजित की जाती है ऐसा आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय पंडित ने बताया।
इन तीन दिनों के कार्यक्रम में जयनारायण मुन्ना पंडित, मुरलीधर तिवारी,विजय तिवारी,विजय त्रिपाठी,डॉ.मन्ना,शांताराम भोईर,वसनजी देढ़िया,आलोक पांडेय,बाबा तिवारी,दीपक पांडेय आदि मान्यवरों ने उपस्थित रह कर स्पर्धकों का उत्साह बढ़ाया।
इस आयोजन को यशस्वी बनाने में डॉ.राजबहादुर सिंह,डॉ.सुजीत सिंह,डॉ. महेंद्र पांडेय,ओमप्रकाश (मुन्ना) पांडेय,विजय सिंह,नितिन अखाड़े,नरेंद्र पंडित,भागवत राजपूत,दिलीप कामत,राजेन्द्र मिश्रा,शैलेंद्र मिश्रा,नरेंद्र परदेसी,महेश हिंदूराव और पंडित परिवार ने विशेष योगदान दिया।

Related posts

सोनू निगम ने डल झील किनारेबिखेरा सुरों का जादू

newsstand18@

George Boateng: Keeping Ron Vlaar was Paul Lambert masterstroke

newsstand18@

मुंबई में गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

newsstand18@