Entertainment News

15 अगस्त को रिलीज होगा मुकेश मासूम का देशभक्ति गीत

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार और जाने – माने बॉलीवुड गीतकार मुकेश कुमार मासूम का देशभक्ति गीत ” मेनू हँसके विदा कर दे ” 15 अगस्त को देश – दुनिया के सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जायेगा। मुकेश कुमार मासूम के लिखे शानदार गीत को शबाब साबरी ने गया है। इसकी धुन बनाई है फेमस म्यूजिक डायरेक्टर रफीक राजा ने। मुंबई के आर एस स्टूडियो में इस गीत को साउंड इंजीनियर राकेश शर्मा ने रिकॉर्ड किया। एकता श्रीमाली ने भी इस गीत में अपनी आवाज दी है। इस अवसर पर शबाब साबरी और रफीक राजा ने लिरिक्स की खूब प्रशंसा की। मासूम फ़िल्म कम्पनी के बैनर तले बन रहे इस गीत पर संगीत मासूम आपने अभिनय का ज़लवा दिखाएंगे। संगीत मासूम के दो गाने आजकल खूब देखें और सराहे जा रहे हैँ। गाने की रिकॉडिंग के समय मुकेश कुमार मासूम, रफीक राजा, शबाब साबरी, अभिनेत्री गायत्री सिँह राठौड़ और सिंगर एकता श्रीमाली ने उपस्थिति दर्ज कराई।
मुकेश मासूम ने बताया कि यह गीत ऑपरेशन सिन्दूर से प्रेरित एक फ़ौजी की कहानी पर आधारित हैँ।

Related posts

Breaking News: सिद्धारमैया कर्नाटक के CM, DK शिवकुमार डिप्टी CM, थोड़ी देर में औपचारिक घोषणा

newsstand18@

हम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में संतृप्ति के करीब पहुंच रहे हैं: निर्मला सीतारमण

newsstand18@

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को दिया तनाव मुक्त रहने का मन्त्र, सोशल मीडिया से दूर रहने की दी नसीहत

newsstand18@