Mumbai

परमार्थ द्वारा मालाड में 11वां रुद्राभिषेक संपन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मुंबई की अग्रणी सामाजिक-सांकृतिक संस्था परमार्थ सेवा समिति की मालाड क्षेत्रीय समिति द्वारा रविवार को आयोजित 11वां श्रावण मास के निमित्त पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक संपन हुआ। मालाड पूर्व कलसरिया अपार्टमेंट परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के यजमान राजेश मूंधड़ा व रेखा मूंधड़ा थे। राजाराम माहेश्वरी के संयोजन में हुए इस आयोजन में गुलाब के फूलों से बना शिवलिंग आकर्षण का केंद्र था।
पं. अजय भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों ने विधिविधान पूर्वक रुद्राभिषेक पूजन कराया। इस अवसर पर राम विलास हुरकट, प्रकाश माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, सचिन रुंगटा, डॉ. बीएम खंडेलवाल, रवि लालपुरिया, एसएस काबरा , राजेश नुवाल, मधुसुदन माहेश्वरी, सुनील काबरा, एसएस गुप्ता, श्याम लाल खेतान, पवन पुरोहित, पवन लाठ, पत्रकार विजय यादव सहित करीब 150 लोगों ने रुद्राभिषेक किया।

Related posts

प्रधानमंत्री के परिवारवाद और भ्रष्टाचार वाले बयान पर कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह का करारा जवाब, बोले पहले अपने भीतर देखें

newsstand18@

राम वन गमन और भरत मिलाप प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

newsstand18@

MLA ने मनपा इंजीनियर को सरे आम जड़ दिया चांटा

newsstand18@