Mumbai

परमार्थ सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों को खाद्य सामान का वितरण

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
दीपावली के शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों के त्योहार को रोशन करने के लिए विशेष रियायती दरों पर परमार्थ सेवा समिति, मुंबई की तरफ से खाद्य सामान देने की व्यवस्था मारवाड़ी कमर्शियल स्कूल, चीरा बाजार मे संस्था के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण बियानी के मार्गदर्शन में की गई।
खाद्य सामान में 2 किलो शक्कर, 1 किलो रवा,1 किलो पोहा,1 लीटर तेल, 500 ग्राम मैदा और 500 ग्राम बेसन के 1100 पैकेट बनाकर जरूरतमंदों में वितरित किये गए। इस अवसर पर परमार्थ सेवा समिति के ट्रस्टी डॉ गोपाल बियानी, डॉ उत्तम जैन, संतोष सोमानी, आनन्द प्रकाश गुप्ता (मित्तल), राजेश माहेश्वरी, कमल किशोर राठी, सुनील मंडलोई, विशेष अतिथि विष्णु बंसल के साथ काफी सदस्यों ने वितरण में भाग लिया ।

Related posts

भारत मर्चेंट चेंबर ने सहायक आयुक्त के समक्ष रखी समस्याएं

newsstand18@

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlín

newsstand18@

मालाड सहकारी बैंक के ग्राहकों को मिली डिजिटल सेवा, QR कोड का कर सकेंगे उपयोग

newsstand18@