Mumbai

परमार्थ सेवा समिति द्वारा मालाड में 12वां पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक संपन्न

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
परमार्थ सेवा समिति की मालाड क्षेत्रीय समिति द्वारा रविवार को श्रावण मास के निमित्त 12वां पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक भव्य रूप से संपन्न हुआ। यह धार्मिक अनुष्ठान मालाड पूर्व स्थित कलसरिया अपार्टमेंट परिसर में आयोजित किया गया।

पूजा संकल्प के साथ विकास माहेश्वरी एवं उनकी पत्नी वंदना ने रुद्राभिषेक किया। आयोजन का संयोजन राजाराम माहेश्वरी ने तथा प्रबंधन पवन लाठ ने किया। केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। पंडित अजय भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मणों ने विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक पूजन संपन्न कराया।
संस्था के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण बियानी, ट्रस्टी विश्वनाथ भरतिया, रामविलास हुरकट, गोपाल बियानी, रामप्रकाश बूबना, रवि लालपुरिया, निशा सुमन जैन और विजय खेतान ने भी रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक विद्या ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, दीपक ठाकुर, आरयू सिंह, धैरप शाह, संतोष सोमानी आदि गणमान्य अतिथियों की विशेष उपस्थिति रही।
मालाड क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सुरेश करवा, उपाध्यक्ष राजेंद्र होलानी, कोषाध्यक्ष सचिन रुंगटा, महामंत्री पवन लाठ, जुगल असावा तथा पूर्व अध्यक्ष पवन पुरोहित की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। डॉ. बीएम खंडेलवाल, एसएस काबरा, प्रदीप काबरा, राजेश माहेश्वरी, मधुसुदन माहेश्वरी, सुनील काबरा, गोविंद सराफ, राजकुमार तोषनीवाल, राजाराम छापरवाल, डॉ. श्रीकांत बड़वे, पत्रकार विजय यादव सहित करीब 300 श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक में भाग लिया।

Related posts

नायगांव के पारसनाथ नागरी बिल्डिंग में आवारा कुत्तों का आतंक

newsstand18@

Skipper again boosted for first England goal after win

newsstand18@

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति मे भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

newsstand18@