News Politics

“कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को भ्रष्टाचार का साधन बना दिया”

Karnataka election 2023: हमारे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया। इसको हासिल करने के लिए वो शाम, दाम, दंड, भेद हर तरह का तरीका अपना रहे हैं। इन राजनीतिक दलों को देश के भविष्य की, आने वाले पीढ़ियों की, कनार्टक के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। यह कहना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का।
कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य बेतहाशा खर्च अपनी दलगत भलाई के लिए कर रहे हैं। राज्य डूबते चले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों का भी ये खा जा रहे हैं। देश ऐसे नहीं चलता, सरकार ऐसे नहीं चलती।
एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं। राज्य में प्रचार करने वाले BJP नेता बताते हैं कि प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से कितना प्यार मिलता है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा, भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।
प्रधानमंत्री ने कहा, बीते 9 सालों में भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना है और डबल इंजन सरकार के कारण इसका बड़ा लाभ कर्नाटक सरकार को मिला है। अगर यहां ऐसी सरकार आएगी जो बात-बात पर केंद्र सरकार से लड़ती रहेगी, वो अपनी राजनीति करती रहेगी और सभी परियोजनाओं को लटकाती रहेगी।
देश में पहला एम्स 1956 में शुरू हुआ और कांग्रेस ने उसका खूब श्रेय लिया लेकिन दूसरा एम्स कब शुरू हुआ इसपर कांग्रेस कुछ नहीं बोलती…UPA सरकार में किसी तरह 2014 तक एम्स की संख्या 7 हुई। 60 सालों में 7 एम्स बने लेकिन 9 सालों में हमने देश में एम्स की संख्या 20 कर दी।

Related posts

हर घर तिरंगा के प्रति उत्साह, वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से ढाई लाख तिरंगों की बिक्री: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

राष्ट्रपति के कर कमलों द्वारा बिहार के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा सम्मानित

newsstand18@

हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए कांग्रेस सतर्क, कई चार्टर प्लेन बुक किए

newsstand18@