News

राष्ट्रपति के कर कमलों द्वारा बिहार के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा सम्मानित

दिल्ली। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्लैटिनम अवार्ड देकर सम्मानित किया। केंद्रीय भूमि संसाधन विभाग की ओर से भूमि सम्मान समारोह का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित था। यह प्लैटिनम अवार्ड राज्य को भूमि सुधार की दिशा में बेहतर और महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला है। इस मौके पर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
ज्ञात हो कि भूमि को लेकर देश भर में अपनों और अपने परिवार वालों के बीच ही विवाद होता रहा है। कभी कभी तो खून खराबा की नौबत तक पहुंच जाती है। बिहार में भी वर्षों वर्ष तक ये स्थिति बनी रही है। लेकिन जब से ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभाग की कमान संभाली है तब से ही लगातार स्थिति में सुधार होती रही है। ऑनलाइन दस्तावेजीकरण से लेकर नक्शा आदि की ऑनलाइन होम डिलीवरी करने की व्यवस्था अब बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में होने से विभाग के छोटे बड़े अधिकारियों के रिश्वत पर भी स्वतः ही रोक लग गई है।

Related posts

महिला सम्मान बचत पत्र में पूरे उत्तर प्रदेश में वाराणसी परिक्षेत्र अव्वल, 21 हजार महिलाओं ने किया 1 अरब रूपये से ज्यादा का निवेश

newsstand18@

Rally Australia (WRC): multiples of five

newsstand18@

गाँधी जयंती पर डाक विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान व श्रम दान, पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

newsstand18@