Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संत मीराबाई पर जारी डाक टिकट वाराणसी में बिक्री के लिए उपलब्ध

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
वाराणसी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर 23 नवम्बर को मथुरा में आयोजित ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में डाक टिकट भी जारी किया I संत मीराबाई पर जारी यह डाक टिकट वाराणसी में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया हैI वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘संत मीराबाई की 525वीं जयंती’ पर जारी किये गए 5 रुपए मूल्य वर्ग वाला यह डाक टिकट वाराणसी प्रधान डाकघर के फिलेटली ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध हैI

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह एक खूबसूरत संयोग है कि स्वतंत्रता बाद डाक टिकट पर स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला मीराबाई थीं, जिन पर 1 अक्टूबर, 1952 को 2 आने मूल्य का डाक टिकट जारी किया गया था। अब उनकी 525वीं जयंती पर पुन: डाक विभाग द्वारा 23 नवंबर, 2023 को 5 रुपए मूल्य वर्ग वाला डाक टिकट प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा जारी किया गया है।

Related posts

श्री अन्न’ (मिलेट्स) पर जारी विशेष आवरण से देश-दुनिया में होगी इनकी ब्रांडिंग और प्रचार: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने मनाई पाँचवीं वर्षगांठ, ‘आपका बैंक, आपके द्वार’ को कर रहा प्रोत्साहित

newsstand18@

जनसेवा दिवस के रूप में मनाया गया सत्यप्रकाश सिंह का जन्मदिन, जरूरतमंदों में साड़ियां व टी-शर्ट वितरित

newsstand18@