News

आखिर DK shivkumar को मनाने में सफल रहे मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगी

Karnataka CM: आखिर लंबी खींचतान के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे डीके शिवकुमार को मनाने में सफल रहे। कर्नाटक के नए सीएम सिद्धारमैया होंगे।
डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने को मंशा जाहिर कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी थी।
सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। जबकि शपथ ग्रहण समारोह आज 18 मई को होना था, लेकिन डीके शिवकुमार की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा के चलते समय दो दिन के लिए आगे बढ़ाना पड़ा।
कांग्रेस डीके शिवकुमार को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। क्योंकि उनपर कई मामले चल रहे हैं। चुनाव के दौरान जिस IPS अधिकारी प्रवीण सूद से डीके शिवकुमार का विवाद हुआ था उसे सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त कर दिया गया है। डर था कि कहीं डीके के मुख्यमंत्री बनते ही तमाम फाइलें ना खुल जाएं। ऐसे में मुख्यमंत्री की छवि बिगड़ने पर आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती थी।

Related posts

VIDEO: Neil Simpson impresses at Barum Czech Rally Zlíne

newsstand18@

महाशिवरात्रि में घर बैठे स्पीड पोस्ट से प्राप्त करें श्री सोमनाथ, श्री काशी विश्वनाथ और श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रसाद: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

newsstand18@

मल्लिकार्जुन खड़गे के घर रहेंगे राहुल गांधी!

newsstand18@