Mumbai News

नासिक में भीषण जल संकट

नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार जहां लगातार राजनीतिक विवादों में उलझी हुई है, वहीं राज्य के नासिक में लोग भरी जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां जल संकट के बीच बोरधापाड़ा गांव के जनजातीय लोग कुएं से पानी लाने के लिए 2 किमी पैदल चलकर पानी ला रहे हैं।

एक महिला ने मीडिया को बताया, हमारे गांव में 2 कुंए हैं लेकिन वो सुख गए हैं इसलिए हमें पहाड़ी के नीचे से पानी लाना पड़ रहा है जो कि 2 किमी दूर है। हम 2 किमी पैदल चलकर पानी लाते हैं और इस दौरान कई महिलाओं को बहुत चोटें लग रही हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि हमें पानी की सुविधा जल्द से जल्द दें।
गर्मी के शुरुआती दौर में ही अभी भारी जल संकट देखा जा रहा तो, आगे समस्या और विकराल होने की संभावना है। खासकर महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका पहले से ही पानी की समस्या से जूझ रहा है।

Related posts

जमाकर्ताओं के हित में भारत मर्चेंट्स चेंबर की बैंकों से दो बड़ी मांग, अध्यक्ष मनोज जालान ने लिखा केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र

newsstand18@

Massive jump! पिछले 24 घंटों में 10,158 नए कोविड मामले दर्ज

newsstand18@

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, वाराणसी के एक होटल से मिली लाश

newsstand18@