Mumbai

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति मे भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में भाजपा के पूर्व नगरसेवक व मनपा पक्ष नेता विनोद मिश्रा ने रविवार को स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस अवसर पर विनोद मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री को राम मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की गई।
ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 से 22 जनवरी तक देश भर में स्वच्छता अभियान चलाने का आव्हान किया है। इस दौरान तमाम सार्वजनिक स्थलों और मंदिरों को साफ सुथरा किया जाएगा। इसी अभियान के तहत मालाड पूर्व में विनोद मिश्रा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान की शुरुआत मालाड (पूर्व) में स्थित तपोवन मंदिर से की गई। इस स्वच्छता अभियान में युवा वर्ग, महिला एवंम स्थानिक रहिवासी बढी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

“चुनाव के लिए हमारे जवान मारे गए…”, पुलवामा हमले पर उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर हमला

newsstand18@

प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में गुटबाजी पर बहस पूर्व विधायकों में मारपीट

newsstand18@

क्या मनपा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिला पाएंगी वर्षा गायकवाड?

newsstand18@