Mumbai

हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले विज्ञापन के खिलाफ भाजपा नेता विनोद मिश्रा ने की मुंबई पुलिस में शिकायत

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अत्यंत आपत्तिजनक विज्ञापन के खिलाफ भाजपा के पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा द्वारा मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन में गाय की तस्वीर के साथ “BOOK YOUR QURBANI HISSA” लिखा है और प्रति हिस्सा 1600 रुपये की राशि मांगी गई है। इसमें संपर्क नंबर 9773438913 तथा GPay और PhonePe के लोगो का भी अनधिकृत इस्तेमाल किया गया है।शिकायतकर्ताओं विनोद मिश्रा ने मुख्य रूप से तीन आपत्तियां दर्ज की हैं।
धार्मिक भावनाओं का आहत होना: गाय को कुर्बानी से जोड़कर हिंदू धर्म की भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
ट्रेडमार्क उल्लंघन व धोखाधड़ी: GPay और PhonePe के लोगो का बिना अनुमति उपयोग करना फ्रॉड की श्रेणी में आता है।
सामाजिक शांति भंग का खतरा: इस प्रकार की सामग्री मुंबई जैसे संवेदनशील शहर में सांप्रदायिक तनाव पैदा कर सकती है।
शिकायत में मांग की गई है कि मुंबई पुलिस तुरंत मोबाइल नंबर 9773438913 के धारक की पहचान करे और भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज करके कड़ी कार्रवाई करे। इस मामले की सूचना मुंबई के पुलिस आयुक्त को भी भेज दी गई है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस विज्ञापन की निंदा करते हुए इसे हिंदू समाज के प्रति दुर्भावनापूर्ण साजिश बताया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।

Related posts

Solberg wins Loheac RX in front of sell-out crowd

newsstand18@

कपड़ा उद्योग पर अमेरिकी टैरिफ का असर न्यूनतम, महाराष्ट्र सरकार ने संभावनाओं को बढ़ावा देने का दिया भरोसा

newsstand18@

Weather Update: मुंबई में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी; रेलवे, सड़क यातायात बाधित

newsstand18@